Ticker

6/recent/ticker-posts

समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता ने मुसाबनी में जरूरतमंद बूढ़े बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया

समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता ने मुसाबनी में जरूरतमंद बूढ़े बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया

डॉ सुनीता देवदूत सोरेन
उपस्थित डॉ सुनीता देवदूत सोरेन


मुसाबनी : समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने प्रखंड के फोरेस्ट ब्लाॅक पंचायत अंतर्गत बाड़ेदा गांव तथा पारूलिया पंचायत अंतर्गत रातनूकोचा में जरूरतमंद बूढ़े बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया। इस मौके पर लगभग 95 कंबल का वितरण किया गया । विगत दोनों फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के पंचायत समिति सदस्य स्व भूजू मुर्मू का देहांत हो गया था। उनके परिवार वालों को भी शोक सांत्वना देने के लिए पहुंची। डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने कहा की इस वर्ष ठंड काफी बढ़ने के कारण पहाड़ी क्षेत्र के बूढ़े बुजुर्गों को ठंड से निजात दिलाने के लिए अपने स्तर से कंबल का वितरण किया। मौके पर फोरेस्ट ब्लाक पंचायत के मुखिया पोरमा बानरा , रातनूकोचा के ग्राम प्रधान चांदू मार्डी ,नीमा राजक, संतोष मुर्मू , कृष्णा मार्डी,आन्ता मार्डी,बुधराई सोरेन,बिजय सोय,पोरेस नायक,परबत मार्डी आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ