डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने फोर्म भरने के लिए एक छात्र को आर्थिक मदद की
आर्थिक मदद प्रदान करते टीम के संतोष मुर्मू
मुसाबनी : प्रखंड अंतर्गत धोबनी पंचायत के रामरागोड़ा का गरीब छात्र देवदास हांसदा, पिता दाखिन हांसदा पैसे के अभाव में इंटरमीडिएट के द्वितीय सत्र का फोर्म फिलाप नहीं करा पा रहे थे। जैसे ही इसकी जानकारी समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन को टीम के संतोष मुर्मू के सौजन्य से मिली, उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए छात्र की पढ़ाई को जारी रखने के लिए आर्थिक मदद की ताकि उसका भविष्य उज्जवल हो सके । आर्थिक मदद पाकर देवदास हांसदा के परिजनो ने डॉ सुनीता देवदूत सोरेन का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ