विधायक सोमेश
चंद्र सोरेन ने मुसाबनी के उपरबांदा निवासी स्व कुनु सवर के श्राद्धकर्म
में किया सहयोग
खाद्य सामग्री प्रदान करते
लोबिन सबर
मुसाबनी: प्रखंड
के सुरदा पंचायत अंतर्गत ऊपरबांदा निवासी 65 वर्षीय स्व कुनु सबर का लंबी बीमारी से आकस्मिक निधन हो
गया। आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिजनों ने आदिम जनजाति उत्थान मंच के जिला
अध्यक्ष लोबीन सबर से श्राद्धकर्म के लिए मदद की गुहार लगाया। विधायक सोमेश चन्द्र
सोरेन को सूचना देने के बाद उनके निर्देश पर 31 जनवरी शनिवार को लबिन सबर के प्रयास से पत्नी फुलो सबर,पुत्री खसरी सबर,सेविका लतीका सबर के उपस्थिति में पीड़ित परिवारों को खाद्य
सामग्री प्रदान किया गया।मौके पर झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहली,
झामुमो सुरदा पंचायत अध्यक्ष बासु सोरेन,
विशेश्वर भकत एवं झामुमो तेरेगा पंचायत
उपाध्यक्ष सिंगरई हेंब्रम आदि मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ