Ticker

6/recent/ticker-posts

डुमरिया के कुमड़ाशोल में माग बोंगा कुनामी के अवसर पर मार्शल क्लब की ओर से 35 वाँ वर्ष एक दिवसीय पाता नृत्य एवं स्पोर्ट्स का आयोजन

डुमरिया के कुमड़ाशोल में माग बोंगा कुनामी के अवसर पर मार्शल क्लब की ओर से 35 वाँ वर्ष एक दिवसीय पाता नृत्य एवं स्पोर्ट्स का आयोजन 


कुमड़ाशोल में माग बोंगा कुनामी

आयोजन में उपस्थित अतिथि


डुमरिया : प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के कुमड़ाशोल ग्राम में माग बोंगा कुनामी के अवसर पर 2 फरवरी सोमवार को मार्शल क्लब की ओर से 35 वाँ वर्ष एक दिवसीय पाता नृत्य एवं स्पोर्ट्स का आयोजन किया रखा गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुपस्थिति में झामुमो डुमरिया प्रखंड समिति के अध्यक्ष मिर्जा सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उपस्थित हुए। इस मौके पर मिर्जा सोरेन ने कहा की पाता नृत्य सिर्फ संस्कृति का हिस्सा ही नहीं बल्कि आदिवासी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। आधुनिक समय में परंपरिक पाता नृत्य बहुत कम देखने को मिल रहा है, इसे बचाये रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है।प्रतिनिधि मंडल में जयपाल सिंह मुर्मू, मनोज मुर्मू, भगत हांसदा, काजमान सिंह सरदार उपस्थित हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ