झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर हो समाज के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की
 |
| पूर्व मुख्यमंत्री चंपई
सोरेन से मुलाकात करते हो समाज के पदाधिकारी |
झारखंड : पूर्व
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन होने पर
सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा स्थित उनके आवास में 9 मार्च सोमवार को हो समाज के पदाधिकारियों ने जाकर शोक
संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने चंपई सोरेन और बालूलाल सोरेन के परिवार से मुलाकात
कर इस कठिन समय में ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में सभी ने दिवंगत के तस्वीर
पर श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए। हो समाज के
पदाधिकारीयों ने इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मौके पर आदिवासी हो समाज
युवा महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरा बिरूली, मानकी मुंडा संघ के जिला अध्यक्ष रोशन पूर्ति, मुखिया पोरमा बानरा, मुसाबनी पूर्व प्रमुख रूपाली सवैया ,मुंडा राम पूर्ति, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य परमित कुमार पूर्ति उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ