Ticker

6/recent/ticker-posts

मुसाबनी में 17 वाँ वर्ष किसान मेला सह बिदु चाँदान मानाव महा का किया गया आयोजन

मुसाबनी में 17 वाँ वर्ष किसान मेला सह बिदु चाँदान मानाव महा का किया गया आयोजन


किसान मेला 2023
किसान मेला में उपस्थित संस्था की सदस्य


मुसाबनी : मेढि़या स्कूल मैदान में 17वाँ वर्ष किसान मेला सह बिदु चाँदान मानाव महा का आयोजन किया गया । यह आयोजन संवाद झारखंड,बिदुचांदान पुस्तकालय एवं आजीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से किया गया ।मेला में मुख्य अथिति के रूप में देश पारगाना बैजू मुर्मू ,जे पी आंदोलन के आंदोलनकारी कुमार चन्द्र मार्डी ,माझी बाबा प्रसेनजीत हाँसदा , नायके बाबा सुभाष हाँसदा उपस्थित थे ।मेला का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता बसंती सरदार ने किया । संवाद से सालगे मार्डी ने बताया की  आज विकास के दौर में महिला किसानों को किसान का दर्जा नहीं मिला है।उनके कामों को कोई महत्व नहीं दिया जाता है। दूसरे तरफ अधिक उत्पादन के आस में खेती में जिस तरह से रासयनिक दवा खाद का प्रयोग किया जा रहा है। उससे जमीन तो बर्बाद हो  रही है साथ में मनुष्यों के स्वास्थ्य पर भी  इसका  बुरा प्रभाव पढ़ रहा है। किसान अपने महत्व को समझने के साथ - साथ जैविक खेती के प्रति प्रेरित होकर खेती करें । मेला के आयोजन में मुख्य रूप से संवाद से सालगे मार्डी,चाम्पा हेंब्रम,निरसो हाँसदा ,सुनिता मुर्मू , बिदु चाँदान पुस्तकालय से दुखीराम हेम्ब्रम ,दासमत हाँसदा ,पुनम सोरेन,मिर्जा हाँसदा ,महिला ग्राम संगठन से पार्वती हाँसदा ,पार्वती मुर्मू,सचिव बासंती हाँसदा ,सुगी किस्कू ,मंजू रजक,टुम्पा सेन एवं सभी महिला सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ