Ticker

6/recent/ticker-posts

संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल मुसाबनी में शिल्प एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल मुसाबनी में शिल्प एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन


संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल मुसाबनी

प्रदर्शनी का उद्घाटन करती श्रीमती विजया हाँसदा



मुसाबनी : प्रखंड स्थित संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल द्वारा 19 एवं 20 जनवरी को दो दिवसीय शिल्प एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसमे गुरुवार को मुख्य अतिथि के रूप में HCL/ICC के जीएम खुशीराम हाँसदा की धर्म पत्नी श्रीमती विजया हाँसदा उपस्थित हुई । इस मौके पर प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि श्रीमती विजया हाँसदा द्वारा फीता काट कर तथा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । मुख्य अतिथि का स्वागत शिक्षिका शालिनी सिन्हा, प्रनिता  दास, सोमा कुमारी, दिव्या, मनदीप सिंह, संचीता, लीना,रेशम,सुधा एवं प्रधानाअध्यापिका सिस्टर फ्रानशिस्का, सिस्टर अरूल मेरी, सुपीरियर एवं सिस्टर जनित द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया । प्रदर्शनी का आयोजन सभी अभिभावक एवं विद्यार्थीयों के देखने के लिए आयोजित किया गया है । यह दो दिवसीय प्रदर्शनी 19 एवं 20 जनवरी तक रहेगा । अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।


संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल मुसाबनी

प्रदर्शनी का निरीक्षण करती मुख्य अतिथि विजया हाँसदा 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ