ग्रामीण इलाकों में मकर पर्व के समय मकर कुंबा का खासा महत्व है , बच्चे काफी उत्सुकता से इसकी तैयारी करते है
![]() |
| बच्चों द्वारा बनाया गया मकर कुंबा |
मुसाबनी : ग्रामीण इलाकों में मकर पर्व को लेकर परिवार का हर सदस्य कुछ ना कुछ अपने लिए सपने संजोए हुए रहते हैं । जैसे घर की महिलाएं पीठा पकवान बनाने में । घर के पुरुष घर की खुशियों के लिए हर जरूरत को पूरा करने में लगे रहते हैं । वही बच्चे भी इस पर्व का खासा आनंद लेते हैं। ग्रामीण इलाकों के नदी एवं तालाब के किनारे मकर कुंबा देखने को मिलता है ।यह मकर कुंबा बच्चों द्वारा बनाया जाता है ।इसकी तैयारी में बच्चे एक महीने पहले से लगे हुए रहते हैं । दूरदराज से सुखी लकड़ियां ,पत्ते एवं झाड़ियां इकट्ठा कर बच्चे मकर पर्व के एक दिन पहले तक पूरी तैयारी कर लेते हैं । मकर पर्व के दिन सवेरे नदी में स्नान करने के बाद सभी मकर कुंबा को पूजा अर्चना कर आग लगाते हैं और ठंड में आग ताप कर आनंद लेते हैं। वहा इसमें पटाखे लगाकर आतिशबाजी भी की जाती है ।बच्चे बड़े उत्सुकता से इस दिन का इंतजार करते हैं। मकर कुंबा का आग तापने के पश्चात पीठा खाकर मकर का भरपूर आनंद उठाते हैं।

0 टिप्पणियाँ