Ticker

6/recent/ticker-posts

मुसाबनी में सुकुर बास्के का फुस का घर जल कर हुआ खाक

मुसाबनी में सुकुर बास्के का फुस का घर जल कर हुआ खाक, सहयोग करने जिला पार्षद बुद्धेस्वर मुर्मू पहुंचे

घटना स्थल पर उपस्थित जिला पार्षद बुद्धेस्वर मुर्मू  

मुसाबनी :- प्रखण्ड पारुलिया पंचायत स्थित कोड़ाशोल ग्राम के टोला भूरलू घूटू में गुरुवार को सुकुर बास्के का फुस के घर में अचानक आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई । घर में रहने वाली एक मात्र महिला सुकुर बास्के पास के गांव में काम करने गई थी । ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीण अपने - अपने घरों से डेकची बाल्टी से पानी लाकर तथा पास ही कुंवा पर टुल्लू पम्प के सहारे आग पर काबू पाया । फुस का घर होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी । ग्रामीणों की तत्परता के कारण फुस के घर को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया। आग बुझाने में थोड़ी सी भी देरी होती तो और भी पड़ोस के फुस का घर चपेट में आ सकता था । घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सीमा कुमारी को जानकारी देते हुए घटना स्थल पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया । इस मौके पर पारुलिया पंचायत के पंचायत सेवक हिरणमय मंडल ने आग से जले सामग्रियों के क्षतिपूर्ति का आंकलन किया गया। इस आगजनी में बक्सा में रखे नगद सात हजार रुपया तथा चार  हजार का कपड़ा जलकर राख हो गया । मौके पर जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू ने क्षतिपूर्ति का बीडीओ से मिलकर दिलाने की बात कही गई । घटना की सुचना पाकर पारुलिया मुखिया अशोक सोरेन एवं बीडीओ सीमा कुमारी भी वंहा पहुंची। आग बुझाने में मुख्य रूप से राहुल बास्के,विकास बास्के,राज बास्के ,आशीष मुर्मू,बबलू मुर्मू,दीनदयाल बास्के ,सुंदर सिंह,बलराम बास्के,राज मार्डी,राज बास्के आदि ग्रामीणों का काफी सहयोग रहा। मौके पर निशित पातर ,हरे गिरी,फागू सोरेन,रवि सिंह,अशरफ अली आदि भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ