Ticker

6/recent/ticker-posts

आईआरबी-2 मुसाबनी कैंप में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

आईआरबी-2 मुसाबनी कैंप में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 

नेत्र  जाँच

नेत्र का जाँच करते चिकित्सक


मुसाबनी - प्रखंड एक नंबर रीक्रिएशन क्लब स्थित आईआरबी- 2 कैंप परिसर में शुक्रवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र,कान,नाक एवं गला की जॉच आधुनिक मशीन द्वारा किया गया। जॉच मे पुर्णिमा नेत्रालय से आए चिकित्सक डॉ संदीप कर एवं टेक्नीशियन नेबिदीता के सहयोग से 67 जवानो के जॉच किया गया। वही मेडिसिस्ट ईन्ट अस्पताल से आए डॉ रोहित झा एवं टेक्नीशियन रंजन कुमार के मदद से 35 जवानो के ईन्टीजॉच नि:शुल्क किया गया। सभी जवानो को जॉच कर चिकित्सक द्वारा दवा एवं सलाह भी प्रदान किये गये। समादेष्टा राजीव रंजन सिंह के निर्देश पर मुस्कान इंटरप्राइजेज के संचालक जीतेंद्र श्रीवास्तव ने इस नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया ।जीतेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की आज के समय नेत्र एवं कान की काफी समस्या है। मोबाइल फोन, बलुटुथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक मशीन का ज्यादा उपयोग कर लोग अस्वस्थ हो रहे हैं। इसलिए समय पर जॉच करवाना अनिवार्य है।मौके पर विद्या शंकर (कबीर),पुर्णिमा नेत्रालय से गुरबिन्द्र सिंह, आईआरबी-2 के गृहपाल अ.नि(स) नुनुजान हेम्ब्रम, अवधेश शर्मा,नन्दकेश्वर राय, जयराम मिस्त्री, हवलदार कुलदीप चौधरी,रवि चंचल,संजय कुमार सिंह,चोलाराम महतो,जयनाथ महतो,सोनुराम,रिन्कु कुमार आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ