पूर्व वार्ड सदस्य तुरी मुंडा
से मिलकर भाजपाइयों ने हालचाल जाना
तुरी मुंडा से मिलते भाजपा कार्यकर्ता
मुसाबनी : प्रखंडतेरगा पंचायत अंतर्गत वार्ड
नंबर 7 के पूर्व वार्ड सदस्य तुरी मुंडा
को विगत कुछ दिन पहले लकवा मारा था।खबर मिलने पर पूर्व प्रमुख सह
भाजपा नेत्री रूपाली सवैया के नेतृत्व में भाजपाइयों ने उनके आवास में उपस्थित
होकर हालचाल जाना तथा उपचार के लिए आर्थिक सहयोग किया।मौके पर फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत मुखिया पोरमा बानरा,तेरगा पंचायत समिति सदस्य रामदेव हेंब्रम, भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष भुकतु मार्डी,जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप
पुराण, महिला मोर्चा के डोली मुखी आदि
उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ