आखान यात्रा पर कान्हु सामंत के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच साड़ी वितरण
साड़ी का वितरण करते कान्हु सामंत
मुसाबनी : मकर पर्व के दूसरे दिन आखान यात्रा पर शनिवार को झामुमो नेता कान्हु सामंत के सौजन्य से साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें गरीब जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया ।मौके पर कान्हु सामंत के नेतृत्व में समर्थकों ने साड़ी का वितरण किया। आखान यात्रा पर लगभग 30 जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ी बांटे गए। मौके पर कुइलीसुता के भुइयाबोरो , काटसाकड़ा एवं निमडिह गांव में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण हुआ। आदिवासी परंपरा के अनुसार आखान यात्रा के दिन शुभ कार्य किए जाते हैं। इस दिन किसी भी नए काम का शुरुआत किया जाता है। मौके पर कान्हु सामंत ने कहा कि आखान यात्रा पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया जा रहा है और यह वितरण का कार्यक्रम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तक चलेगी। लगभग 200 साड़ी बांटने का लक्ष्य रखा गया है ।मौके पर आकाश श्यामल, चंचल परीक्षा ,बीनू श्यामल , कर्मी माझी, बबलू पातर ,मंटू नायक, कोटी नेगी आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ