Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के सौंदर्यकरण को लेकर बीडिओ को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के सौंदर्यकरण को लेकर बीडिओ को सौंपा ज्ञापन

Jakaria salib
ज्ञापन सौंपते जिला महासचिव मो जकरिया सालिब

मुसाबनी : जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव मोहम्मद जकरिया सालिब के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी को थाना के समीप स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर मांग पत्र सौंपा ।इस मौके पर जिला महासचिव ने बताया कि मुसाबनी थाना के समीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति काफी दयनीय स्थिति में है। इसलिए इसका सौंदर्यीकरण करना अति आवश्यक है ।इसलिए मांग पत्र के माध्यम से सौंदर्यीकरण करने की मांग की गई है। बीडियो सीमा कुमारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का सौंदर्यकरण करने का आश्वासन दिया। मौके पर मोहम्मद शब्बीर ,लक्ष्मण चंद्र बाग ,वसीम अकरम ,जावेद,अकरम , विक्रम शर्मा,जयंत कुमार आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ