Ticker

6/recent/ticker-posts

पंचायत समिति सदस्य हरिपद भकत ने नारियल फोड़ कर किया गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास

पंचायत समिति सदस्य हरिपद भकत ने नारियल फोड़ कर किया गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास

गार्डवाल शिलान्यास

शिलान्यास करते पंचायत समिति सदस्य हरिपद भकत

मुसाबनी - प्रखंड अंतर्गत गोहला पंचायत के बिक्रमपुर गांव में सोमवार को पंचायत समिति सदस्य हरिपद भकत ने 15 वें वित्त आयोग के राशि से गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। यहाँ स्थित चेक डैम से निकला हुआ कच्चा नाला का गार्डवाल प्रतिवर्ष बारिश में टूट जाता हैं। जिसके कारण किसान प्रत्येक वर्ष श्रमदान कर इसका मरम्मत करते हुए कृषि कार्य करते हैं। इस बात का संज्ञान लेते हुए पंचायत समिति सदस्य हरिपद ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा की चेक डैम से निकला कच्चा नाला को पक्का बनाना अत्यंत आवश्यक है,क्योंकि इसी नाले के भरोसे बिक्रमपुर गांव के किसान अपना कृषि कार्य करते हैं। गार्डवाल शिलान्यास कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मानसिंह सोरेन, मासंग सोरेन, शंकर साबर, देवराय हांसदा , सुगदा मुर्मू, , गणेश मुर्मू, डोमन मुर्मू, , फुदान सोरेन,जीतू मुर्मू आदि उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ