Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी मुसाबनी द्वारा किया गया महा स्नान यात्रा तथा पवित्र रथ यात्रा को लेकर बैठक

श्री जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी मुसाबनी द्वारा किया गया महा स्नान यात्रा तथा पवित्र रथ यात्रा को लेकर बैठक
रथयात्रा कमेटी मुसाबनी
बैठक में उपस्थित सदस्य 

मुसाबनी :- प्रखंड दो नंबर स्थित क्लब भवन परिसर में रविवार को अध्यक्ष डॉ जि सी सत्पथी के अध्यक्षता में श्री जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में इस वर्ष होने वाले देव स्नान उत्सव एवं जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर चर्चा की गई।कोरोना महामारी को देखते हुए वर्ष 2020 के भांति साधारण तोर पर सभी कार्यक्रम मंदिर प्रांगन में ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सिमित लोगो की उपस्थिति में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।आपसी सहयोग से स्नान मंडप का वेदी निर्माण एवं मूर्ति को रंग-रोग़न करवा कर पुजारी द्वारा जल एवं पंचामृत से स्नान कराया जाएगा।इस वर्ष 24 जून गुरुवार को देव स्नान पूर्णिमा,12 से 19 जुलाई सोमवार को रथ यात्रा तथा 20 जुलाई को बाहुड़ा रथयात्रा का आयोजन किया जायेगा।मौके पर रविकांत चौधरी,अक्षय ब्रहमा,बन बिहारी पटनायक,अरविन्द यादव,प्रदीप कुमार मिश्रा,अजय कुमार पांडे,देव कुमार,तपन पांडा आदि उपस्थित थे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ