Ticker

6/recent/ticker-posts

केरिपुबल समूह केन्द्र जमशेदपुर के वार्षिक समारोह पर “समृद्धि का अवसर” कार्यक्रम का आयोजन

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल  समूह केन्द्र  जमशेदपुर के वार्षिक समारोह पर समृद्धि का अवसरकार्यक्रम का आयोजन

केरिपुबल समूह केन्द्र  जमशेदपुर परिवार  कल्याण संगठन

समारोह में डॉ0 भावना शुक्ला को बुके प्रदान करती महिलाएं



जमशेदपुर: क्षेत्रीय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल  के समूह केन्द्र जमशेदपुर प्रांगण में परिवार  कल्याण संगठन द्वारा डॉ0 भावना शुक्ला की अध्यक्षा में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समूह केन्द्र की महिलाओं के लिए समृद्धि का अवसरकार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर डॉ0 भावना शुक्ला द्वारा अवगत  कराया गया की समरसता शांतिपूर्ण समाज की स्थापना में सहायक है,जो समृद्धि की आवश्यक शर्ते है। परिवार के स्तर पर समृद्धि एवं समरसता बच्चों एवं वृद्धों में समाजिक सुरक्षा का भाव उत्पन्न करती है । जिन परिवार को समृद्धि का समान अवसर प्रदान होता है,उन परिवार तथा समाज में स्वतः उत्तरदायित्व, अनुशासन तुलनात्मक रूप से  अधिक पाया जाता है, जो देश के विकास में सहायक है। महिलाओं  को समाज में समृद्धि के लिए उन्हें अनेक कानूनी अधिकारी, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में भी भारत सरकार एवं राज्य  सरकारों द्वारा कई  सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जिनकी  जानकारी प्रत्येक महिलाओं को होना चाहिए ताकि उनके साथ-साथ  परिवार एवं समाज भी समृद्धि हो सकें। इस अवसर पर झारखंड  सामाजिक कल्याण समिति के द्वारा ग्रुप केन्द्र के महिलाओं हेतु कुछ  कार्य जैसे की अगरबत्ती, फिनाइल, अचार बनाना आदि जैसे लघु  एवं कुटीर उद्योग के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गई । जिसमें ग्रुप केन्द्र की महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। मौके पर समूह केन्द्र  केरिपुबल जमशेदपुर से  श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती रोज देवगम, श्रीमती प्रीति नन्दनवार,श्रीमती सरिता, श्रीमती कंचन एवं श्रीमती रेखा सहित ग्रुप केन्द्र  के क्षेत्रीय सदस्य उपस्थित थे।


परिवार  कल्याण संगठन

पुरस्कार प्रदान करती डॉ0 भावना शुक्ला



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ