Ticker

6/recent/ticker-posts

स्व भरत टुडू के श्राद्ध कर्म में भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन हुई शामिल

स्व भरत टुडू के श्राद्ध कर्म में भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन हुई शामिल


श्राद्ध कर्म में सहयोग

श्राद्ध कर्म में शामिल भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन



मूसाबनी : प्रखंड के बड़ाघाट गांव निवासी स्व भरत टुडू के श्राद्ध कर्म में भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन शामिल हुई । इस मौके पर उसके तस्वीर पर श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार जनों को सांत्वना दिया। ज्ञात हो कि भरत टुडू का पिछले दो महीने पहले महाराष्ट्र में अकस्मात निधन हो गया था l डॉ सुनीता ने परिवार के सभी जनों से व्यक्तिगत रूप से मिलते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया और परिवारजनों की मदद के लिए हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। श्राद्ध कर्म में उन्होंने अपने तरफ से कुछ आर्थिक सहायता भी की l मौके पर संजय मुर्मूछिता टुडू, मदन  मुर्मू, जयंती मार्डी, विनय बेरा आदि उपस्थित थे l


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ