Ticker

6/recent/ticker-posts

घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सभा स्थल का किया निरीक्षण

घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सभा स्थल का किया निरीक्षण


संकल्प यात्रा

सभा स्थल का निरीक्षण करते पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू



घाटशिला : पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने रविवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राजस्टेट मैदान में बनाए जा रहे सभा स्थल का निरीक्षण किया। 12 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा कार्यक्रम राजस्टेट मैदान में आयोजित की गई है। उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं तथा पार्टी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता तैयारी में लगे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला मंत्री संजय तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री पोल्टु सरदार आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ