Ticker

6/recent/ticker-posts

घाटशिला में भाजपाइयों ने मनाया पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू का जन्म दिन

घाटशिला में भाजपाइयों ने मनाया पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू का जन्म दिन


पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू

जन्मदिन पर खुशियां मनाते भाजपा कार्यकर्ता 




घाटशिला : भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को घाटशिला के एक होटल में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू का जन्म दिवस बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने सभी पदाधिकारियों को जन्म दिन पर केक खिलाकर मुंह मीठा कराया।उन्होंने कहा की यह सम्मान और प्यार जो मिला हे वह कभी भुलाया नही जायेगा ।इतना प्यार और सम्मान के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल किशोर प्रसाद,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव,जिला महामंत्री हराधन सिंह,जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय,संजय अग्रवाल,जिला मंत्री संजय तिवारी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष साकेत अग्रवाल,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नौशाद अहमद,मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा,मंडल अध्यक्ष मुकेश भकत,सुरेश माहली, पोल्टू सरदार,राखो नामाता,हीरा सिंह, कल्टू मन्ना,सपन पाल,पूर्व मुखिया मोहन मुंडा,आकाश दत्ता,महादेव नमाता सहित कई पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ