Ticker

6/recent/ticker-posts

समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने श्राद्ध कर्म में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई

समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने श्राद्ध कर्म में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई


समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन
खाद्य सामग्री प्रदान करते डॉ सुनीता के समर्थक 


मुसाबनी : प्रखंड के पारूलिया पंचायत अंतर्गत कोड़ाशोल गांव के जरूरतमंद परिवार को श्राद्ध कर्म हेतु खाद्य सामग्री के लिए समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने मदद की। डॉ सुनीता को सूचना मिला की कोड़ाशोल के मृत्युजय गोप की माताजी का श्राद्ध कर्म है। उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है।  वह अपने माताजी के श्राद्ध कर्म करने में असमर्थ है । डॉ सुनीता ने अपने समर्थक के माध्यम से उनके परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई । विगत दिन मृत्युजय गोप की माता का आग से जलने के कारण देहांत हो गया था। उनके पिता की भी  मृत्यु दो साल पहले ही हो चुका है। खाद्य सामग्री की मदद पाकर मृत्युजय गोप के परिवार एवं आसपास के लोगों ने समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन को सहयोग के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया । मौके पर संतोष मुर्मू , मृत्युंजय महाकुड़, सूरज महाकुड़,युनानोम महाकुड़, जय किसान गिरी, चन्दराई सोरेन , भीम  महाकुड़, शांति महाकुड़ आदि उपस्थित थे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ