Ticker

6/recent/ticker-posts

मुसाबनी में 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मुसाबनी में 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


74 वां गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते सचिव तुषार कांत पातर



मुसाबनी : मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में 26 जनवरी को 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर सचिव तुषार कांत पातर के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर झंडे को सलामी दी गई । मौके पर कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्रा आदि उपस्थित थे ।


                    

राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम


मुसाबनी : प्रखंड कार्यालय परिसर में 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर झंडे को सलामी दी गई । मौके पर प्रखंड विकाश पदाधिकारी सीमा कुमारी,पंचायत समिति सदस्य एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे ।


आदिवासी रीक्रिएशन क्लब

पदाधिकारियों के साथ खड़े अध्यक्ष विंसेंट गुड़िया 


मुसाबनी: बाजार स्थित आदिवासी रीक्रिएशन क्लब में 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष विंसेंट गुड़िया के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर झंडे को सलामी दी गई। मौके पर क्लब के सचिव गणेश मुर्मू , दीपक टोपनो , मोजेस डनेल, सपन टुडू,कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा चन्द्र पातर आदि उपस्थित थे।


मुखिया पोरमा बानरा

राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते मुखिया पोरमा बानरा


मुसाबनी: प्रखंड स्थित पथरगोड़ा लीपुडीह टोला में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । मौके पर फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत मुखिया पोरमा बानरा,समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम बक्श, जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष शेख इस्लाम आदि ग्रामीणों के साथ उपस्थित थे।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ