Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी रिक्रिएशन क्लब द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी रिक्रिएशन क्लब द्वारा फुटबॉल

प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

विश्व आदिवासी दिवस

फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खड़े क्लब के पदाधिकारी


मुसाबनी : विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर आदिवासी रिक्रिएशन क्लब द्वारा मुसाबनी एक नंबर स्थित रिक्रिएशन क्लब मैदान में अंडर 14 बालक वर्ग के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बीच फुटबॉल मैच काफी रोमांचक रहा। प्रतियोगिता में तिलका स्पोर्ट क्लब और बिरसा स्पोर्ट क्लब के बीच मैत्री मैच खेला गया। जिसमें दोनों के बीच खेल बराबरी पर रही, बाद में टाइब्रेकर के द्वारा तिलका स्पोर्ट विजय हुई। दोनों टीमों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर बाजार स्थित क्लब में अध्यक्ष विंसेंट गुड़िया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिंगराई हेंब्रम उपस्थित हुए। इस मौके पर क्लब के बालिका टीम की खिलाड़ी भी शामिल थी। कार्यक्रम में आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति को बचाए रखने को लेकर चर्चा की गई। मौके पर सचिव गणेश मुर्मू,गुरा किस्कू ,सिदो हेंब्रम, दीपक टोपनो, मोसेस डनेल, सपन टुडू , विनोद राम आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ