Ticker

6/recent/ticker-posts

सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयास से बागजाता माइंस के मुख्य सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी

सांसद विद्युत वरण महतो का अथक प्रयास रंग लाया ,बादिया से बागजाता माइंस तक सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी

यूसील के सीएमडी के साथ सांसद विद्युत वरण महतो 

मुसाबनी :- जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयास से यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंधन बादिया से बागजाता तक सड़क निर्माण करेगी । यह सड़क बादिया स्थित विवेकानंद चौक से बागजाता माईंस तक लगभग 4.6 किलोमीटर लंबी बनेगी। 3 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से यह सड़क का निर्माण किया जाएगा टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए यूसील ने कंसल्टेंसी कंपनी मेकान को जिम्मेदारी सौंपी है। सड़क की चौड़ाई 6 मीटर तथा मोटाई 75  मिलीमीटर होगी।बता दें कि यूसील बागजाता माइंस जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। बादिया से लेकर बागजाता तक सड़क की स्थिति काफी खराब है। ग्रामीणों ने इसको लेकर कई बार आन्दोलन भी की लेकिन मैनेजमेंट सड़क का पुनर्निर्माण कराने के प्रति गंभीर नहीं थे।  जबकि इस सड़क से लगभग दो दर्जन गांव की आबादी आवागमन करते है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की मांग  पर सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव ने यूसील के प्रबंध निदेशक सी के असनानी से मिलकर इस सड़क को नये सिरे बनाने का दबाव बनाया। सीएमडी ने न केवल सड़क निर्माण को स्वीकृति दी, बल्कि तेजी से सर्वे कराकर प्राक्कलन तैयार करवाया तथा कंसल्टेंसी कंपनी मेकान को प्राथमिकता के तौर पर नीविदा प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश भी दिया। बादिया, बागजाता समेत आसपास के ग्रामीणों ने बादिया चौक पर गुरुवार को सड़क निर्माण को हरी झंडी मिलने पर सांसद को धन्यवाद दिया।मौके पर मुखिया गौरीशंकर कुदादा, मुखिया दुलारी मुर्मू, भीमबहादुर लामा, शिबू भगत, जयंत घोष, शक्तिनाथ पातर, कार्तिक पातर, सुरेश चौधरी, संजू दास, राजीव राय, रसराज नायक, मकरू नायक , अरुण नायक, सत्यनारायण कैवर्त, श्याम पातर, संजीव राय, अशोक पासवान, दीपक गोप, सनातन भगत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

 सड़क की स्वीकृति मिलने पर खुशी जताते प्रतिनिधि एवं  ग्रामीण 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ