Ticker

6/recent/ticker-posts

आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं नेशनल आदिवासी रिवाइवल एसोसिएशन द्वारा चलाया गया सामाजिक जागरूकता अभियान

आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं नेशनल आदिवासी रिवाइवल

एसोसिएशन द्वारा चलाया गया सामाजिक जागरूकता अभियान

हो समाज

ग्रामीणों के साथ खड़े संस्था के पदाधिकारी 


जगन्नाथपुर : प्रखण्ड अंतर्गत तोन्डांगहातु पंचायत के माटासाई में मुखिया रविन्द्र तियु की अगुवाई में कोल्हान समन्वय मंच के तत्वाधान में आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं नेशनल आदिवासी रिवाइवल एसोसिएशन की टीम ने सामाजिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया।जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पारंपरिक ग्राम सभा का आयोजन तथा उससे होने वाले सामाजिक विकास पर ग्रामीणों की भागीदारी तथा सरकारी विकास कार्यो में गति देने को लेकर टीम ने ग्रामीणों को जागरूक   किया।टीम की ओर से सभी ग्रामीणों को ग्राम सभा की कार्यवाही व पंचायत की विकासा योजनाओं की प्रक्रियाओं पर जानकारी दिया गया।आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केन्द्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीणों से अपील किया की विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने अंदर की डर,भय और हिचकिचाहट को दूर करें।इस वजह से आप विकास से कोसों दूर हैं।किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेना एवं उनका नेतृत्व करने का मतलब नेता बनना नहीं होता है।इससे आत्मविश्वास की वृद्धि होती है और अपने अधिकारों का सही उपयोग करने में काफी मददगार भी साबित होती है।इसके अलावे समाज की मुख्यधारा से लोगों न भटकने के साथ-साथ कोल्हान गर्वमेन्ट ईस्टेट के नाम से चल रहे असंवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए ग्रामीणों को सचेत किया गया।इस अवसर पर मुखिया रविन्द्र तियु,ग्रामीण मुण्डा उदय लागुरी,नारा एमसीटी व एनआरपीपी के प्रतिनिधि सत्यजीत हेम्ब्रम,अर्जुन हेम्ब्रम,वार्ड सदस्य सुखराम बोयपाई,शिक्षक रविशंकर गोप,रमेश लागुरी,वार्ड सदस्य सावित्री सिंकु,मलान्ती लागुरी,सीनी दिग्गी,सुभाष चंद्र तांती,अशीष दिग्गी,हरिमोहन गोप,लक्ष्मण गोप आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ