भाजपाइयों ने नवनियुक्त
पदाधिकारियों का किया अभिनन्दन
अभिनन्दन करते पूर्व विधायक
लक्ष्मण टुडू
मुसाबनी:प्रखंड स्थित हॉस्पिटल चौक में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल
अध्यक्षतुषार कांत पातर की अध्यक्षता में युवा मोर्चा के
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राहुल नमाता एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सोमा महतो
का अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया।इसमौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडूएवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरव
चक्रबर्ती द्वार माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
दीपक प्रकाश के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने की खुशी में लड्डू का भी वितरण
किया। इस मौके पर लक्ष्मण टुडू ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने फिर से उर्जावान यूवाओं को नेतृत्व दिया है,जो पार्टी को गांव एवं शहरों में मजबूत करने का काम करेगी।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के दो वर्ष का कार्यकालसफलतापूर्वक पूरे होने की खुशी में लड्डू भी बांटे गए हैं। कार्यक्रम मेंबिरमान लामा,बीजू मिश्रा,कार्तिक बेलदार,किशोर सिन्हा,गोवर्धन पातर,आकाश गिरी आदि
उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ