Ticker

6/recent/ticker-posts

गुड़ाबांदा मंडल के नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बब्रूबाहान घोष का किया गया स्वागत

गुड़ाबांदा मंडल के नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बब्रूबाहान घोष का किया गया स्वागत

बब्रूबाहान घोष का  स्वागत
सांसद प्रतिनिधि बब्रूबाहान घोष का  स्वागत करते कार्यकर्ता

गुड़ाबांदा : विगत दिनों जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो  ने अपने लोकसभा क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक समन्वय स्थापित करने तथा विकास कार्य में गति प्रदान करने के लिए हर मंडल में सांसद प्रतिनिधियों को मनोनीत किया गया। इसी दरमियान सांसद ने गुड़ाबांदा मंडल के लिए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष  बब्रूबाहान घोष उर्फ झन्टू घोष को भी सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत कर औपचारिक रूप से घोषणा किया गया।शनिवार को उसी सिलसिले में भाजपा के जिला मंत्री गौर चंद्र पात्र के नेतृत्व में गुड़ाबांदा मंडल भाजपा परिवार के तमाम पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेताओं ने सामुहिक रूप से एकत्रित होकर सांसद प्रतिनिधि बब्रूबाहान घोष को माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया ।  मौके पर कार्यकर्ताओं ने सांसद विद्युत वरण महतो  को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति सभी ने आभार प्रकट किया । मौके पर जिला मन्त्री गौर चन्द्र पात्र, मंडल महामंत्री राम चन्द्र हेम्ब्रम,चांदराई हांसदा, देवाशीष करण, गुरु चरण मुण्डा,स्वपन कुमार पातर,एकादशी घोष,शिब शंकर पात्र, दुर्गा प्रधान,प्रवीर कुमार पात्र,सुजीत बारीक,सुधीर साव,दिनेश साव,कुनु राम माण्डी,मिश्र धीवर ,पंकज साव,चित्तरंजन बारीक,गौतम बारीक,सुनील पैंडा, सीमन्त नायक,माणिक चन्द्र नायक,तापस बारीक,भोला बारीक एवं कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ