Ticker

6/recent/ticker-posts

केरिपुबल जमशेदपुर जोन के डी.आई.जी आशु शुक्ल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं शासन की कार्य कौशल विषय पर पी.एच.डी की डिग्री हासिल करने वाले देश के पहले अधिकारी बने

डी.आई.जी  डॉ आशु शुक्ल  (केरिपुबल जमशेदपुर जोन)

डी.आई.जी  डॉ आशु शुक्ल

(केरिपुबल जमशेदपुर जोन)


जमशेदपुर : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल  जमशेदपुर पुलिस उप महानिरीक्षक आशु शुक्ल  को चितकारा विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा पी.एच.डी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इनका विषय था "मूल्यांकन प्रणाली की प्रभावशीलताः भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारीगण की योग्यता और शासन तंत्र पर प्रभाव" वह देश के ऐसे पहले अधिकारी बने जिन्होंने प्रशासन में इस विषय पर शोध कार्य किया । उनका देश और विदेश में उल्लेखनीय योगदान रहाजिसके लिए उनको राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक तथा संयुक्त राष्ट्र संघ पदक आदि अनेक सम्मान से अलंकृत किया गया,साथ ही कॉमनवेल्थ सचिवालय द्वारा भी सरकारी तंत्र योग्यतानुसार प्रबंधन के लिए स्कॉलर भी चुना गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ