एक साथ खड़े प्रशिक्षक व चयनित कुराश खिलाड़ी
घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिला से चयनित "ईस्ट सिंहभूम कुराश एसोसिएसन" के
मार्शल आर्ट खिलाड़ी "झारखंड कुराश" टीम में शामिल हुए। उक्त तीनों
खिलाड़ी "ऑल इंडिया कुराश मार्शल
आर्ट नगद राशि चैंपियनशिप" 28-29
अगस्त 2021 नई दिल्ली में भाग लेकर देश की राजधानी में दिखाएंगे जौहर और दमखम।"ईस्ट सिंहभूम कुराश एसोसिएशन" के अध्यक्ष सह-प्रशिक्षक घाटशिला
निवासी उमेश कांत गिरी ने बताया की पूर्वी सिंहभूम जिला से चयनित घाटशिला से तीन खिलाड़ी
झारखंड कुराश टीम में शामिल होने मैं सफलता प्राप्त किया। इन सफल खिलाड़ियों में तेरेगा, मुसाबनी से विश्वनाथ हेंब्रम, प्रेमनगर, ऊपर पावरा, घाटशिला से सोनू नमाता एवं सांढ़पुरा, घाटशिला से शिव शंकर पुष्टि उर्फ पिनटा का चयन जिला स्तर से किया गया है।उमेश कांत
गिरि ने हर्ष जताते हुए कहा की यह घाटशिला अनुमंडल वासियों के लिये खुशी की बात हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल से केवल तीनो खिलाड़ियों ने अलग-अलग वजन वर्ग में चयन प्रक्रिया में बाजी मार
कर "झारखंड कुराश" टीम में चयनित होने में सफलता प्राप्त कर इस क्षेत्र
का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार के रूप में प्रत्येक वजन वर्ग में शामिल
खिलाड़ियों को नगद राशि भी दी जाएगी। प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 11000 रूपए, दुतीय को 5000 रूपए, तृतीय को 2500 रूपए, चतुर्थ को 2500 रूपए एवं पाँचवाँ से आठवाँ स्थान प्राप्त करने वाले उन सभी खिलाड़ियों को 1000 रुपए नगद राशि प्रदान की जाएगी।
|
0 टिप्पणियाँ