Ticker

6/recent/ticker-posts

आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने मनाया शहीद रुमूल सवैंया का 6 वां शहादत दिवस

आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने मनाया शहीद रुमूल सवैंया 

का 6 वां शहादत दिवस

शहीद रुमूल सवैंया

श्रद्धांजलि अर्पित करते सदस्य व परिजन


तांतनगर : खूँटी दुलमी पहाड़ के नक्सली मुठभेड़ में शहीद रुमूल सवैंया का 6 वां शहादत दिवस बुधवार को मनाया गया । इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के कार्यकर्त्ताओं ने शहीद रूमूल सवैंया के परिजनों के साथ उलीडीह  तांतनगर में श्रद्धांजलि अर्पित किया । मौके पर शहीद के पिता सिंगराय सवैया, माता लुदरी सवैया और उनके दोनों पुत्र अजित सवैया , अमित सवैया एवं उनके भाई आदि उपस्थित थे l आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केन्द्रीय महासचिव इपिल सामड ने अगुवाई करते हुए कार्यक्रम के संबोधन में कहा कि शहीद रूमूल सवैंया पुलिस विभाग में रहते हुये आदिवासी हो समाज युवा महासभा के माध्यम से सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते थे । उनके सामाजिक योगदान को नही भुलाया जा सकता है आदिवासी हो समाज युवा महासभा हमेशा उनके परिवार के साथ खड़ी है l कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सदर अनुमंडल अध्यक्ष शेरसिंह बिरुआ,सदस्य शंकर सिदु,अविनाश गोप,आजाद सवैंया,चंद्रमोहन सवैंया, छोटा सवैंया, सोमा सवैंया, रानी सवैंया, रीना सवैंया,सरस्वती सवैंया, सबिता सवैंया सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थेl


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ