अग्नि पीड़ित
परिवार को कपड़े देते संतोष मुर्मू
मुसाबनी:- समाजसेवी
डॉ सुनीता देवदूत सोरेन के घाटशिला की
टीम उम्मीद द्वारा गुरुवार को मुसाबनी में अग्नि पीड़ित परिवार को कपड़े एवं
आर्थिक मदद किया गया। विगत 8 अप्रैल को मुसाबनी प्रखंड़ के अंतर्गत बलियांगोड़ा निवासी
बासिया हो का घर आग से जल कर राख हो गया था। अभी भी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।
बसिया हो ने घाटशिला की उम्मीद टीम से मदद पाकर राहत महसूस किये। उसने घाटशिला की
उम्मीद टीम को धन्यवाद दिया। मौके पर संतोष मुर्मू , संजय हेमब्राम, राजेश टुडू, उदय टुडू आदि उपस्थित थे। |
0 टिप्पणियाँ