Ticker

6/recent/ticker-posts

डुमरिया में मनाया गया नासुस सदस्य माइनो मुर्मू की पुण्यतिथि

 

डुमरिया के डीबुडीह गांव में मनाया गया नासुस सदस्य माइनो मुर्मू की पुण्यतिथि , नागरिक सुरक्षा समिति के सदस्य ने दी श्रद्धांजलि 

श्रद्धांजलि में उपस्थित परिजन 

डुमरिया :- प्रखण्ड के डीबुडीह गांव में शुक्रवार को आंगन बाड़ी सेविका सह नासुस सदस्य स्व माइनो मुर्मू की दूसरी पूण्य तिथि उनके पैतृक घर पर पूरे परिवार एवं नासुस के द्वारा श्रद्धा भाव के साथ मनायी गयी।इस अवसर पर सुबह से ही परिवार के लोग घर के पीछे लगी आदमकद प्रतिमा की साफ - सफाई और रंगरोवन कर तैयार किया गया.परिवार के सभी सदस्य एवं  नागरिक सुरक्षा समिति के सदस्य इनके समाधि स्थल पर पहुंचकर आदिवासी परम्परा के अनुसार पूजा अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नासुस अध्यक्ष शंकर चन्द्र हेम्ब्रम ने बताया कि क्षेत्र में वर्ष 2003 के दौरान नक्सलियों के द्वारा इनके घर पर हमला किया गया था.इनके पति पद्मनारायन मुर्मू को बंदूक से हमला कर घायल कर दिया था.नक्सलियों ने मृत समझकर छोड़ कर चला गया था। इस दौरान माइनो मुर्मू अपने पति पद्मनारायन मुर्मू को बचाने के लिए नक्सलियों से भीड़ गयी थी।लगभग दस वर्षों तक नक्सलियों के भय से अपने गांव से बाहर रहते थे. वर्ष 2019 में लम्बी बीमारी के बाद इनकी मौत हो गयी।जिसके बाद से नासुस द्वारा इनके पूण्य तिथि पर इन्हें याद किया जाता है।मौके पर नासुस अध्यक्ष शंकर चन्द्र हेम्ब्रम,थाना प्रभारी बिनोद टुडू,मिर्जा सोरेन,झुमरू खान,साधु हेम्ब्रम,पति पद्मनारायन मुर्मू,बेटी रीना मुर्मू,सलखु मुर्मू,चंद्राय मुर्मू,शंकर मुर्मू,नारायण मुर्मू,मुखिया हरक्यूलस तिउ, कारू मुर्मू,पद्मनारायन मुर्मू,लक्ष्मी मुर्मू आदि  उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ